फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Civic elections: BJP, Congress and AAP fielded candidates

निकाय चुनाव : भाजपा, कांग्रेस व आप ने उतारे प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic elections: BJP, Congress and AAP fielded candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। इसमें सबसे आगे भाजपा निकली है, जिसकी ओर से न केवल चेयरपर्सन बल्कि थानेसर नगर परिषद के सभी 32 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं।
वहीं यहां कांग्रेस ने सुनीता नेहरा पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी भले ही शनिवार देर शाम तक थानेसर नगर परिषद चेयरपर्सन व पार्षदों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई लेकिन इस्माईलाबाद नगर पालिका उपचुनाव में चेयरपर्सन के लिए राजेश सैनी को मैदान में उतार दिया है। वहीं यहां पर भाजपा ने मेघा बंसल को चेयरपर्सन बनाया है।
विज्ञापन

उधर घोषणा होते ही भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तो वहीं पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति भी बनाई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। यहां तक कि चुनाव प्रचार के लिए भी रूपरेखा बनाई जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेसर नप के 13 वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, इस्माईलाबाद में प्रधान के लिए एक और मैदान में नगर परिषद थानेसर के 13 वार्डों से शनिवार को 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही इस्माईलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि लाडवा के वार्ड नंबर 11 से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। थानेसर नगर परिषद से अब तक कुल 24 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच के मुताबिक नगर परिषद के वार्ड चार से धन सिंह, वार्ड छह से सोनिया रानी, वार्ड 12 से हरनेक सिंह व प्रिंस, वार्ड नंबर 13 से रविन्द्र कुमार व जय भगवान, वार्ड 14 से शारदा कुमारी, वार्ड 17 से कुलदीप कुमार, वार्ड 18 से राजेश कुमार, वार्ड 20 से महेश व नीरू, वार्ड 21 से नेहा गुप्ता, वार्ड 26 से चेतना, वार्ड 25 से रामपाल, वार्ड 28 से विजय लक्ष्मी, वार्ड 30 से नरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र भरा है।

इसके अलावा इस्माईलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद के लिए एक और प्रत्याशी शिखा ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मतदान दो मार्च को करवाया जाएगा, वहीं मतगणना 12 मार्च को करवाई जाएगी। नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed