फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City's community centers will be developed on the lines of hotels, Rs 11 crore will be spent

Kurukshetra News: होटल की तर्ज पर विकसित होंगे शहर के सामुदायिक केंद्र, खर्च होंगे 11 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
City's community centers will be developed on the lines of hotels, Rs 11 crore will be spent
कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र का बाहरी दृश्य।
कुरुक्षेत्र। शहर के सामुदायिक केंद्रों को होटल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इन सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। इन सामुदायिक केंद्रों को पूर्णत: सेंट्रल वातानुकूलित बनाया जाएगा। इन सामुदायिक केंद्रों को अप टू डेट करने की परियोजना पर करीब 11 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि शहर के साथ-साथ गांवों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पिछले दो माह में करीब 66 करोड़ रुपये की राशि की परियोजनाएं सरकार के पास भेजी गई है और इनमें से अधिकतर परियोजनाओं पर सरकार ने प्रशासनिक अनुमति के साथ-साथ करोड़ों का बजट भी जारी कर दिया है। इन तमाम परियोजनाओं के कार्यों को आगामी दो माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। इन परियोजनाओं में थानेसर शहर के सामुदायिक केंद्रों को होटल की तर्ज पर विकसित करने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को नगर परिषद की तकनीकी और सिविल टीम के माध्यम से तैयार किया गया है और अंतिम अनुमति के लिए परियोजना सरकार के पास भेजी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें से 35 फीसदी बजट नगर परिषद की तरफ से खर्च किया जाएगा और 65 फीसदी बजट सरकार की तरफ से खर्च किया जाएगा। इस परियोजना के अनुसार सेक्टर-3, 4, 5, 7, 8 व 13 के सामुदायिक केंद्रों को पूर्णत: वातानुकूलित किया जाएगा, फ्रंट को नया लुक दिया जाएगा, शौचालयों का नवीनीकरण करने के साथ-साथ हॉल में स्टेज और अन्य तमाम कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही सामुदायिक केंद्रों की चहारदीवारी करवाने का काम भी किया जाएगा। इन सामुदायिक केंद्रों में फायर सेफ्टी का प्रबंध किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र का बाहरी दृश्य।

कुरुक्षेत्र। सामुदायिक केंद्र का बाहरी दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed