फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City residents should be freed from helpless cattle, monkeys and dogs.

Kurukshetra News: बेसहारा गोवंश, बंदर व कुत्तों से शहरवासियों को दिलाई जाए निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
City residents should be freed from helpless cattle, monkeys and dogs.
कुरुक्षेत्र। नगराधीश डॉ. रमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश, आवारा कुत्ते व बंदरों के आतंक से जनता को छुटकारा दिलवाया जाए तथा नगर की सफाई व्यवस्था पानी निकासी की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। अरोड़ा ने कहा कि आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सड़कों पर बेसहारा गोवंश स्थान-स्थान पर घूम रहा है, जिससे अनेक दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। पिछले दिनों एक महिला की मौत गाय द्वारा टक्कर मारने से हो गई थी। लोगों के जान माल की हानि हो रही है और यह बेसहारा पशु जनता के लिए खतरा बन चुके हैं।
विज्ञापन


नगर की सफाई व्यवस्था पर कहा कि नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारियां फैल रही है। नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। अगर यही हाल रहा तो यह बीमारी बारिश के इस मौसम में महामारी का रूप भी धारण कर सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर के नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए डकार लिए गए, लेकिन सफाई नहीं की गई। नाले अटे पड़े हैं। एक ही बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी है। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। मच्छरों की भरमार हो रही है। बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनता की इन समस्याओं पर ध्यान देकर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

नगराधीश डॉ. रमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में वरिष्ठ एडवोकेट दीनानाथ अरोड़ा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरतेज सिंह शेकखो, कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान विक्रांत कुंडू, एडवोकेट गुरचरण सिंह रतगल, प्रवास चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, पलवल के पूर्व सरपंच सुभाष पलवल, बारना के पूर्व सरपंच टेकचंद बारना, राधेश्याम गर्ग, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानी खेड़ा, सौरव गर्ग और रमेश दयालपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed