{"_id":"674272db973d920c2a042ca7","slug":"city-residents-and-farmers-are-troubled-by-the-helpless-cattle-there-is-a-fear-of-accident-all-the-time-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127294-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेसहारा गोवंश से शहरवासी व किसान परेशान, हर समय रहती है हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेसहारा गोवंश से शहरवासी व किसान परेशान, हर समय रहती है हादसे की आशंका
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सड़क पर भटकता बेसहारा गोवंश। संवाद
इस्माईलाबाद। शहर में दिन प्रतिदिन बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन गोवंश के कारण हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर छोडऩे को लेकर कोई विशेष कदम नहीं उठा रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों व किसानों में रोष बना हुआ है। शहर वासी राजेश, अरुण, सन्नी, अशोक, मनदीप, अंकित बंसल, अनिल, अजय आदि ने बताया शहर में गोवंश के साथ अन्य आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
पशुओं के सड़कों व गलियों में दिन रात घूमने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने के कारण धुंध व कोहरे के मौसम में दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा बेसहारा पशु गेहूं की फसल के खेतों में घुसकर उसे भी नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों का कहना इस समय गेहूं की फसल में पहली सिंचाई लगा रहे है लेकिन बेसहारा गोवंश व नीलगाय खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों व शहरवासियों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए ताकि किसी का कोई नुकसान न हो।
जल्द होगा समस्या का समाधान : चेयरमैन
जब इस बारे में नगरपालिका चेयरमैन रेशम सिंह से बात कि तो उन्होंने कहा कि बेसहारा घूम रहे पशुओं को गोशाला प्रबंधक कमेटी से अनुमति लेकर वहां पर पशुओं को गोशालाओं में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा पशुओं को अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़ने को लेकर आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही शहरवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।