फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   city peoples come together fight to corona helpers

जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए एकजुट हुए शहर के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
city peoples come together fight to corona helpers
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र। शहर की लगभग सभी समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुट गई हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि शहर की लगभग सभी समाजसेवी संस्थाएं कच्चा राशन रेडक्रास सोसाएटी के भंडार में जमा करवा रही हैं।यहां से सूचना मिलने पर राशन जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है। इस शहर में लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने के लिए 350 स्वयं सेवक दिन रात काम कर रहे हैं। इन स्वंय सेवकों ने रविवार के दिन लगभग 2 हजार लोगों के पास राशन व कच्चा और पक्का खाना पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को जीटी रोड पर भी बहुत सारी संख्या में लोगों को खाना खिलाया गया है और लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी रैन बसेरा और धर्मशालाओं में की गई है। इस मौके पर जिला रैडक्रास के सचिव कुलबीर मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर की सभी समाजसेवी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को लेकर एक वहट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से प्रशासन और संस्थाओं को पल-पल की रिपोर्ट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed