{"_id":"6737d15cad1db29e330f1017","slug":"city-parks-will-be-beautiful-will-cost-rs-56-lakh-municipal-body-has-prepared-a-plan-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126986-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहर के पार्क होंगे सुंदर, खर्च होंगे 56 लाख, नगर निकाय ने तैयार की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहर के पार्क होंगे सुंदर, खर्च होंगे 56 लाख, नगर निकाय ने तैयार की योजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर में लंबे समय से बदहाल पड़े पार्कों का जल्द कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर निकाय की ओर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। इनके विकास पर करीब 56 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके बाद न केवल पार्कों में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी बल्कि इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के मुताबिक सेक्टर 13 मकान नंबर 200 के सामने पार्क, मकान नंबर 229 के सामने पार्क की मरम्मत पर छह लाख, सेक्टर-13 में मकान नंबर 360 के निकट पार्क के रखरखाव पर 5 लाख, सेक्टर-13 मकान नंबर 276 व मकान नंबर 410 के निकट दो पार्कों के सुंदरीकरण पर छह लाख, वार्ड 20 में कृष्ण पार्क के रखरखाव पर आठ लाख, वार्ड 20 में ब्रह्मानंद पार्क की मरम्मत पर आठ लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्ड 20 में जय सिंह के घर के सामने पार्क की मरम्मत पर पांच लाख, वार्ड 20 में ही राजबीर के घर के सामने पार्क के रखरखाव पर सात लाख की राशि खर्च की जाएगी। सेक्टर-7 में मकान नंबर 1029 के सामने पार्क की मरम्मत पर पांच लाख, वार्ड 19 में बृजलाल के घर के पीछे वाले पार्क पर छह लाख की राशि खर्च की जाएगी।
पानी निकासी पर भी खर्च होंगे करोड़ों रुपये
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने चुनावों से पहले सेक्टर-7 व 13 के लोगों की मांग को पूरा करते हुए पानी की निकासी की परियोजना को मंजूरी दे दी थी और बकायदा 3 करोड़ 59 लाख 69 हजार रुपये की राशि का बजट भी नगर परिषद़ को जारी कर दिया था। अब सेक्टर-13 व 7 में पानी निकासी की परियोजना को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और अब इस परियोजना को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।