फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City council personnel will go to the ward and prepare the report of the pits, Kurukshetra

नगर परिषद कर्मी वार्ड में जाकर तैयार करेंगे गड्ढों की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
City council personnel will go to the ward and prepare the report of the pits, Kurukshetra
नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के कर्मचारी अब वार्डों जाकर सड़कों पर हुए गड्ढों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इतना नहीं नहीं जिस स्थान पर गंदगी पड़ी है वहां की फोटो लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे और अधिकारी वहां साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। यह निर्देश शुक्रवार को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।
विधायक ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नगर परिषद के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो देखेंगे की कौन-सी जगह पर गड्ढे हैं। कर्मचारी फोटो व रिपोर्ट बनाकर एक्सईएन और जेई को देंगे। इसके बाद ये अधिकारी वहां पैचवर्क कराना सुनिश्चित करेंगें। विधायक ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स व एनडीसी लेने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिन्हें समय पर निपटाया जाए। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक कहा कि कर्मी गड्ढों की रिपोर्ट देने के साथ-साथ यह भी देखेंगे कि उनके वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था कैसी है। यदि कहीं गंदगी दिखाई देती है तो उसकी फोटो करके नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई को को भेजेंगे, जिसके बाद अधिकारी सफाई दरोगाओं व कर्मचारियों के माध्यम से उक्त स्थान की सफाई कराएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह इस काम की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। नगर परिषद की जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की ड्यूटी उसी वार्ड व एरिया में लगाई जाएगी जहां वे रहते हैं, क्योंकि जहां कर्मचारियों का निवास स्थान है वे उस एरिया को अच्छी तरह से जानते हैं। इस प्रकार उनको इस कार्य के लिए दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला, एओ मनोज चहल, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, एमई अनिल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई, केएल बठला सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed