फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cigarette company busted for selling fake products

Kurukshetra News: सिगरेट कंपनी का नकली उत्पाद बेचने का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cigarette company busted for selling fake products
लाडवा। पुलिस ने नामी सिगरेट कंपनी का नकली उत्पाद बेचने का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के कब्जे से 593 डिब्बी सिगरेट बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार निवासी कलरी जागीर जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में आशीष नेहरा निवासी पंजाबी बाग नई दिल्ली ने बताया कि वह गोल्डन तंबाकू सिगरेट कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात है। उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि लाडवा में उनकी कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। 23 नवंबर सुबह लगभग 11 बजे वह अपने साथी देवेंद्र के साथ यहां एक बीड़ी सिगरेट की दुकान पर पहुंचा तो इसी दौरान एक व्यक्ति बीड़ी सिगरेट की दुकान पर गोल्ड फ्लैक मार्का की नकली सिगरेट की पेटी देने लग रहा था। जब उसने अपनी पहचान बताकर आरोपी से कोई डिस्ट्रीब्यूटरशिप या लाइसेंस दिखाने को कहा तो आरोपी हक्का-बक्का रह गया और कंपनी का कोई भी लाइसेंस व डिस्ट्रीब्यूटरशिप का कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाया। उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के कब्जे से 593 डिब्बी सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed