फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA took accused Suraj to Saharanpur

Kurukshetra News: आरोपी सूरज को सहारनपुर लेकर गई सीआईए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
CIA took accused Suraj to Saharanpur
कुरुक्षेत्र। इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनकी तलाश में सीआईए-एक की टीम लगी हुई है। उधर, सीआईए की टीम मामले में शूटरों को अपाचे बाइक उपलब्ध कराने वाले आरोपी सूरज को लेकर यूपी गई है। थाना शहर में दर्ज 23 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में साहब सिंह निवासी बोढ़ी ने बताया था कि उसका सेक्टर-10 में इमीग्रेशन कार्यालय है। दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक उसके कार्यालय के बाहर आया और कार्यालय पर छह-सात राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गोली लगने की वजह से कार्यालय के गेट पर लगा टफन ग्लास शीशा टूट गया था। ग्लास टूटने से उनका एक कर्मी भी जख्मी हो गया था। वारदात के बाद आरोपी अपने दूसरे साथ के साथ बाइक पर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया था। आरोपी का तीन दिन का रिमांड चल रहा है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज निवासी हथौली जिला सहारनपुर ने वारदात के लिए आरोपियों को सहारनपुर से बाइक खरीद कर दी थी। बाइक के लिए सूरज के खाते में उसके मौसेरे भाई काका राणा ने अमेरिका से 15 हजार रुपये डाले थे। उनकी टीम आरोपी के बैंक खाते की जांच भी कर रही है। हालांकि अभी सेंटर पर फायरिंग करने के आरोपी गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed