Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA team is raiding to catch the miscreants

Kurukshetra News: बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए टीम दे रही दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
CIA team is raiding to catch the miscreants
अंबाला सिटी। रसूलपुर गांव के किसान सेवा केंद्र खाद एवं बीज सेंटर पर करीब 10 बदमाशों की ओर से किए गए हमले के मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को काबू करने के लिए सीआईए व नन्यौला चौकी की टीमें पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आखिर किस रूट पर गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर पंजाब की सीमा में न घुस गए हो।
विज्ञापन

नन्यौला चौकी इंचार्ज गुरदेव ने बताया कि इस ममाले में आरोप डकैती के लग रहे हैं लेकिन फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दरअसल, रसूलपुर गांव किसान सेवा केंद्र खाद एवं बीज सेंटर पर मंगलवार दोपहर के समय करीब 4 बाइकों पर बदमाशों ने आकर मारपीट की थी। सेंटर संचालक भूपिंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने रॉड, चाकू व अन्य तेजधार हथियार ले रखे थे। पहले उससे व पिता से गली गलौज करते हुए पैसों की डिमांड की थी। फिर रॉड से हमला कर दिया था। मामला डकैती से जोड़कर बताया जा रहा है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed