फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   chunav

कुंटिया की चौधर को दो निर्दलीय सहित पांच उम्मीदवार मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
chunav
chunav - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुंटिया की चौधर के लिए चुनावी मैदान में दो निर्दलीय सहित पांच उम्मीदवारों ने एक दूसरे को टक्कर देनी शुुरू कर दी है। ये उम्मीदवार अपने सहयोगियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर गैर शिक्षक कर्मचारियों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। शनिवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन

सुनील कक्कड़ गुट को शेर का चिह्न, कर्ण सिंट गुट को छतरी और गुर्जर गुट को साइकिल का चुनाव चिह्न मिला है। इसके अलावा प्रधान पद के लिए उम्मीदवार विरेंद्र सिंह को ताला-चाबी और महेंद्र सिंह नैन को बाल्टी का निशान मिला है। बता दें कि कुंटिया के प्रधान पद के लिए सुनील कक्कड़ गुट से प्रधान पद के लिए नीलकंठ शर्मा, स्व. कर्ण सिंह गुट से भारत भूषण और गुर्जर गुट से खुद रामकुमार गुर्जर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वरिष्ठ उपप्रधान के लिए गुर्जर गुट से भूषण चौहान, कर्ण सिंह गुट से सतपाल और कक्कड़ गुट से रणबीर टांक मैदान में उतरे हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए कर्ण सिंह गुट से आशा राम, गुर्जर गुट से विष्णुनाथ और कक्कड़ गुट से राजेंद्र नेगी, महासचिव पद के लिए गुर्जर गुट से कृष्ण पांडे, कर्ण सिंह गुट से संत कुमार और कक्कड़ गुट से यशपाल सैनी, सहसचिव के लिए गुर्जर गुट से अनिल कुमार लोहट, कर्ण सिंह गुट से तेजा सिंह और कक्कड़ गुट से डॉ. अनिल भुक्कल, प्रेस सचिव के लिए गुर्जर गुट से रूपेश खन्ना, कर्ण सिंह गुट से सतीश राणा एवं कक्कड़ गुट से संदीप मेहला को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कर्ण सिंह गुट से मोहिंद्र पाल, कक्कड़ गुट से अर्जुन सिंह और गुर्जर गुट से नरेंद्र सिंह ने नामांकन भरा है। वहीं सतीश कुमार, जसवीर सिंह, जॉनी शर्मा, लक्ष्मण सिंह, जोगी राम, सरोज शर्मा, बलकार सिंह, कर्मवीर शर्मा, सुमित कुमार, सुनील कुमार राणा, नरेश कुमार और नरेश कुमार को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है, जबकि सुदेश, राजपाल, मुंशी राम, गुरबाज सिंह, गुरनाम सिंह, विक्रम सोमनाथ राणा, महिंद्र, शुभम नारायण के लिए चुनाव होगा। 25 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 6 बजे तक नॉन टीचिंग क्लब में कुंटिया का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed