फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chinese and Cambodian cybercriminals are bidding for bank accounts in Telegram groups.

Kurukshetra News: टेलीग्राम ग्रुप में चीनी व कंबोडिया में बैठे साइबर ठग लगा रहे बैंक खातों की बोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chinese and Cambodian cybercriminals are bidding for bank accounts in Telegram groups.
कुरुक्षेत्र। चीनी और कंबोडियाई साइबर ठग भारतीय नागरिकों को ठगी के जाल में फंसाने के लिए टेलीग्राम ग्रुपों का सहारा ले रहे हैं। इन ग्रुपों में स्थानीय गिरोह के सदस्यों को जोड़ा जाता है, जिन्हें उच्च लेन-देन वाले करंट बैंक खाते उपलब्ध कराने का कार्य सौंपा जाता है।
विज्ञापन

विदेशी ठग इन खातों को बोली लगाकर खरीदते हैं और पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। यह खुलासा साइबर क्राइम थाने की जांच में हुआ, जहां एक सेवानिवृत्त सैनिक से 79 लाख रुपये की ठगी के मामले ने ठगों के पूरे नेटवर्क को उजागर किया।
विज्ञापन

ठग टेलीग्राम पर फेक आईडी और विभिन्न देशों के आईपी एड्रेस का उपयोग करते हैं जिससे ट्रेसिंग बेहद कठिन हो जाता है। खाता उपलब्ध कराने वाले बिचौलिये बंद पड़ी फर्मों की जानकारी 50 हजार रुपये में जुटाते हैं। अधिकतर खाते कोरोना काल में घाटे के कारण बंद हुई कंपनियों के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाता सौंपने के बाद ठग खाताधारक के मोबाइल पर लिंक भेजकर एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाते हैं जिससे खाते का पूरा नियंत्रण उनके हाथ में आ जाता है। बिचौलिए को उसका हिस्सा देकर अलग कर दिया जाता है। खाताधारक को लेन-देन की राशि के आधार पर मुनाफा होता है। स्टॉक निवेश या डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी में 3.5 प्रतिशत हिस्सा मिलता है, जबकि गेमिंग एप से की गई ठगी में 2.5 प्रतिशत है।
थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में सोमवार को चौथे आरोपी भिवानी जिले के बहल गांव के अंकित उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया। अंकित विदेशी ठगों को बैंक खाते आपूर्ति करता था। इससे पूर्व 14 सितंबर को उत्तराखंड के देहरादून निवासी अनिकांत भट को पकड़ा गया जिनसे छह फोन, एक लैपटॉप, 278 सिम कार्ड, एक सिम बैंक सेट, एक कैमरा, दो वाई-फाई बॉक्स, एक पासपोर्ट और एक पर्स बरामद हुआ। इसके बाद भिवानी के उमर गांव के विक्रम और दधला गांव के नीरज उर्फ बादल को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी टेलीग्राम पर विदेशी ठगों से जुड़े थे।

अंकित के खातों में छह करोड़ का लेन-देन : पुलिस जांच में अंकित के मोबाइल से दो बैंक खातों की डिटेल्स मिलीं जिनमें ठगी के लगभग छह करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। इन खातों के खिलाफ मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। अंकित विदेशी ठगों का मुख्य सप्लायर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed