फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children of Bal Vatika-1, 2, 3 celebrated Holi

Kurukshetra News: बाल वाटिका-1, 2, 3 के बच्चों ने मनाई होली

Wed, 04 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Children of Bal Vatika-1, 2, 3 celebrated Holi
बाबैन। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जाटान में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बाल वाटिका-1, 2, 3 के बच्चों ने रंग बिखेरकर खुशियां मनाईं। श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाक धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों ने होली खेल रहे नंदलाल गीत पर नृत्य करके प्रबंधक सोहन लाल सैनी, उर्मिला सैनी और प्रधानाचार्य रोबिन कुमार को गुलाल लगाया। उपप्रधानाचार्या अनीता हांडा ने बच्चों को शाबाशी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन




बाल वाटिका-2 की अध्यापिका डिंपल ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रह्लाद की कथा और होलिका दहन की परंपरा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने सुरक्षित होली खेलने का संदेश दिया। रासायनिक रंगों से बचने, आंखों, चेहरे पर रंग न लगाने तथा पानी की बर्बादी न करने की सलाह दी। इस अवसर पर निवेदिता, स्वाति, डिंपल, मनप्रीत, आशा तथा आशा रानी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed