फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children injured in accident and in great shock, Kurukshetra

हादसे में घायल बच्चे और बड़े सदमे में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Children injured in accident and in great shock, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन हादसे के घायल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे स्थित गांव मसाना के निकट हुए मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल हुए बच्चे व बड़े अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकले हैं। गंभीर रूप से जख्मी भाई-बहन विकास और गुड़िया की पीजीआई चंडीगढ़ में हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि उनकी माता राजवती की गर्दन कटने से मौत हो गई है और पिता सूरज पाल सिर में गंभीर चोटें आने के चलते जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हादसे में मौत का ग्रास बने अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त सासा मीरगंज धनीता (बरेली) निवासी 40 वर्षीय सेवाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, सदर थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरजीत ने बताया कि पुलिस ने ट्रक के कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे शाहाबाद-पिपली नेशनल हाईवे पर गांव मसाना के निकट एक ट्रक चालक ने जीरकपुर से दिल्ली की ओर जा रही पिकअप को टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला व पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 25 से अधिक जख्मी हो गए थे। इनमें से विकास व गुड़िया को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था तो कुछ को जिला अस्पताल में ही दाखिल किया गया है।
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत
लाडवा। लाडवा-बड़ाचपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त जिला यमुनानगर के गांव धौलरा वासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि 15 मार्च को वह अपने भाई संजीव के साथ ताऊ के लड़के से मिलने लाडवा आया था। शाम को करीब साढ़े चार बजे वह दोनों बड़ाचपुर रोड पर घूमने के लिए पैदल जा रहे थे। संजीव उससे थोड़ा आगे चल रहा था। भट्ठा कॉलोनी से थोड़ा आगे सामने से आ रहे तूड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर चालक थोड़ा आगे रुक गया और उनके पास आया लेकिन भीड़ इकट्ठी होता देख वह वहां मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में वह अपने भाई संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed