फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children and teachers took oath to stop child marriage and child labour

Kurukshetra News: बाल विवाह व बाल मजदूरी को रोकने के लिए बच्चों व अध्यापकों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Children and teachers took oath to stop child marriage and child labour
कुरुक्षेत्र। जस्ट राइट ऑफ इंडिया एलाइंस के तहत एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा न्याय तक पहुंंच अभियान के तहत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूरी व बाल यौन शोषण को रोकने के लिए एमडीडी ऑफ इंडिया की जिला संयोजक रितु रानी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में न्याय तक पहुंच अभियान के तहत थानेसर के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन


एमडीडी ऑफ इंडिया कि जिला संयोजक रितु रानी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। बाल विवाह कन्या के समग्र विकास को प्रभावित करता है। अगर हमें बाल विवाह का पता चलता है तो हमें उनकी तुरंत जानकारी अधिकारियों जैसे बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, ग्राम सरपंच, तहसीलदार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्कूल शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और इसमें दो वर्ष की कैद हो सकती है। बच्चे की शादी करवाने वाले परिवारों को व शादी में शामिल व्यक्तियों को बाल विवाह कानून के अंतर्गत सजा व जुर्माने का प्रावधान है। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला सह संयोजक रामलाल ने कहा कि हम अपने आसपास किसी भी क्षेत्र में अगर कोई बाल मजदूरी करवा रहा है। एमडीडी ऑफ इंडिया की सीएसडब्लू संध्या सैनी ने बच्चों और अध्यापकों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सचिन्दर कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूक कार्यक्रम प्रत्येक गांव व विद्यालय में चलाए जाने चाहिए। मंच संचालन नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमडीडी ऑफ इंडिया की स्पोर्टपर्सन अंजू , सीएसडब्लू शीतल सैनी, वाइस प्रिंसिपल राजेंदर कुमार, सचिन चौधरी, कविता, शालू चौधरी, राकेश कुमार, सुरेंद्र सैनी और संदीप शर्मा अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed