फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Vigilance Officer sent notice to former MLA, Municipal Council Secretary and Petrol Pump Dealer

Kurukshetra News: चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने पूर्व विधायक,नगर परिषद सचिव व पेट्रोल पंप डीलर को भेजा नोटिस

Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Vigilance Officer sent notice to former MLA, Municipal Council Secretary and Petrol Pump Dealer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। आरटीआई कार्यकत्रा पीपी कपूर की शिकायत को आधार बनाकर प्रदेश के चीफ विजिलेंस ऑफिसर रामेश्वर मेहरा ने नोटिस भेज कर समालखा के पूर्व कांग्रेस विधायक भरत सिंह छौक्कर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के स्थानीय डीलर संतोष सरोहा, आनंद शर्मा को 10 सितंबर को तथा समालखा नगर परिषद सचिव, सीता राम कालोनी वासी संजय पानू को रिकॉर्ड सहित नौ सितंबर को पंचकूला तलब किया है।
जांच अधिकारी ने गत एक सितंबर को नगर परिषद कार्यालय पहुंच शिकायत से जुड़े़ रिकॉर्ड को खंगाला व सीता राम काॅलोनी में मौके पर जाकर पूर्व विधायक की कोठी व पेट्रोल पंप का मुआयना भी किया।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा को सबूतों सहित शिक़ायत भेजकर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर पर सीता राम कालोनी में सार्वजनिक गली पर कब्ज़ा कर कोठी व पेट्रोल पंप बनाने के आरोप लगाए थे जिसकी अब जांच शुरु हुई है। कपूर ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सीता राम कालोनी में जीटी रोड से जाने वाली 15 फीट चौड़ी सार्वजनिक गली पर कब्जा कर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने वर्ष 2021 में पेट्रोल पंप में शामिल कर लिया । इसी गली में आगे जाकर पूर्व विधायक के बेटे एवं जिला राजस्व अधिकारी राकेश ने भी अपनी कोठी के आगे बनी 13 फीट चौड़ी़ गली को कोठी में मिला लिया। इसी गली के निकासी पॉइंट पर बाकी बचे करीब 20 वर्ग गज़ रकबे को इनके पड़ो़सी आनंद शर्मा ने भी अवैध कब्जा करके अपने मकान में शामिल कर लिया। इस तरह कुल करीब आठ करोड़़ रुपये कीमत की कुल करीब 400 वर्ग गज़ रकबा में बनी सार्वजनिक गली को हड़़प कर सीता राम कालोनी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसी पेट्रोल पंप के आगे जीटी रोड़ की सर्विस रोड़ पर भी कब्ज़ा करके खोखा दुकान बनवा रखी है। जिससे आने जाने वालों को दिक्क़त उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पूर्व विधायक भ रत सिंह छौक्कर ने बताया कि कपूर के खिलाफ फर्जी नक्शा बनाने का कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिसमें चालान पेश हो चुका है और कपूर जमानत पर है। वे विजिलेंस व लोकायुक्त कोर्ट में पीपी कपूर के हर आरोप का सुबूत सहित जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed