फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister to launch a municipal management plan on 23

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री 23 को करेंगे एक मुश्त व्यवस्थापन योजना का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister to launch a municipal management plan on 23
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के व्यापारी वर्ग को अब प्रदेशव्यापी एक मुश्त व्यवस्थापन योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का शुभारंभ धर्मनगरी की धरा से किया जा रहा है। इस योजना का शुभारंभ 23 मार्च को दोपहर 12 बजे हरियाणा कला परिषद के सभागार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बार एसोशिऐशन, चार्टड एकाउंटेंट और प्रदेश के व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे। उक्त विचार राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त विनय प्रताप सिंह मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में 23 मार्च आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारियों की एक बैठक के दौरान व्यक्त किए। इसके उपरांत आयुक्त विनय प्रताप सिंह व उपायुक्त नेहा सिंह ने कार्यक्रम स्थल हरियाणा कला परिषद का अवलोकन कर अधिकारियों को प्रबंधों के बारे में कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले वैट व अन्य टैक्स भरने वाले व्यापारियों को राहत देने के लिए विभाग एक मुश्त व्यवस्थापन योजना को शुरू करने जा रहा है। इससे प्रदेशभर के व्यापारियों, दुकानदारों और लोगों को लाभ होगा। अंबाला जोन में जो सबसे ज्यादा टैक्स भर रहे हैं, ऐसे टॉप 10 लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed