फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister's flying squad caught three people including liquor

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शराब सहित तीन लोगों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad caught three people including liquor
Chief Minister's flying squad caught three people including liquor - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के पास मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारकर एक दुकान व दो गाड़ियों से 42 पेटियां शराब बरामद की है। टीम को गुप्त सूचना पर कृष्णा गेट पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर छापामारी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रजनीश ने बताया कि टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पुराने बस अड्डे के सामने टैक्सी स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पाकर टीम ने बुधवार शाम को छापामारी करके 42 पेटियां शराब व बीयर की बरामद करके तीन लोगों को काबू किया है। आरोपी मौके पर पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट नहीं पेश कर पाए। कृष्णा गेट थाने में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उधर, जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगह से चार आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 36 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने रोशनलाल वासी ब्राह्मण मोहल्ला को चम्मूकलां चौक के पास आठ बोतल देसी, थाना झांसा पुलिस ने नरेश कुमार को गांव गोबिंद माजरा सराय सुखी रोड पर 10 बोतल देसी, थाना केयूके पुलिस ने आशीष वासी अमुपुर (करनाल) को दयालपुर के पास से 11 बोतल देसी और थाना सदर थानेसर पुलिस ने चंद्रशेखर वासी खानपुर कोलियां को गांव में शराब बेचते हुए सात बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। आरोपी पकड़ी गई शराब का मौके पर कोई भी लाइसेंस और परमिट नहीं पेश कर पाए। इन चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed