फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Naib Saini will instil enthusiasm in the candidates for the post of chairperson and councillor today

Kurukshetra News: चेयरपर्सन और पार्षद पद के प्रत्याशियों में आज जोश भरेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini will instil enthusiasm in the candidates for the post of chairperson and councillor today
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी के चलते अब मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। वे आज शनिवार को नगर परिषद थानेसर के चेयरपर्सन व सभी 32 वार्डों के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री न केवल पार्टी के सभी प्रत्याशियों में जोश भरेंगे बल्कि उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। सेक्टर 17 में आयोजित की जा रही जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शुक्रवार को तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं जनसभा स्थल का पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दौरा भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे शहर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना हुआ है और मुख्यमंत्री के आने के बाद यह और भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री सभी प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। उधर जिलाध्यक्ष सुशील राणा का कहना है कि जनसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार समिति भी बनाई गई है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री ही कर रहे हैं। पार्टी पूरी गंभीरता के साथ यह चुनाव लड़ेगी और हर कार्यकर्ता इसके लिए तैयारी में है। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर न केवल प्रत्याशियों बल्कि कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है। दोपहर बाद करीब चार बजे होने वाली जनसभा में सभी प्रत्याशियों को एक साथ मंच पर वे उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed