फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Naib Saini drink tea at a tea stall in Kurukshetra

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रूकवाया हाईवे पर खोखे के बाहर काफिला, ली चाय की चुस्की

Tue, 30 Apr 2024 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 06:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ से करनाल जाते समय अचानक ही चाय के एक खोखे पर रूक गए और चाय की चुस्की ली। अचानक रूके मुख्यमंत्री के काफिले को देख खोखा संचालक भी हैरान हो गए।

विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini drink tea at a tea stall in Kurukshetra
चाय पीते हुए सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में मीणा मार्केट में खोखे के संचालक रामचंद्र से मुख्यमंत्री ने चाय बनवाई और उसके बाद अकेले गर्म चाय की चुस्की ली। इसके बाद उन्होंने रामचंद्र को 100 रुपये दिए। रामचंद्र ने पैसे लेने से कई बार मना किया लेकिन मुख्यमंत्री के आग्रह पर उसने यह पैसे लिए। इसमें से 50 रुपये भी मुख्यमंत्री को वापस कर दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान चाय के खोखे के साथ पंक्चर लगाने वाले गुलाब सिंह से भी हाल-चाल जाना और इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से काफिले के साथ करनाल की ओर रवाना हो गए। वही सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि चंडीगढ़ से करनाल जाने के रास्ते में उनका मन साधारण जगह पर चाय पीने का बना और शाहाबाद में अचानक रूक गए।
विज्ञापन


उधर चाय का खोखा चला रहे 64 वर्षीय रामंचद्र ने बताया कि वह शाहाबाद की रणजीत नगर कॉलोनी का स्थाई निवासी है। वह पहले एक बार शाहाबाद में 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला था और उन्होंने आज अचानक रुक कर उनकी दुकान पर चाय पी है, जिससे वे गदगद हो उठे हैं। यह आम बात नहीं कि उनकी जैसी दुकान पर भी मुख्यमंत्री चाय पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामचंद्र की पत्नी सुमित्रा सोनी, पुत्र रुपेश, पुत्री रूपा सोनी और पुत्री दीपा सोनी के चेहरे भी खिल उठे। उन्होंने बताया कि वे करीब आठ माह से ही यहां खोखा चला रहे हैं जबकि इससे पहले वे पिपली में ढाबे पर काम करते थे।


बता दें कि गत वर्ष पांच नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला भी नेशनल हाईवे पर नो गजा पीर के सामने बाजवा टी स्टाल पर रुका था। टी स्टाल के संचालक मुख्तयार सिंह बाजवा के पास मनोहर लाल ने मूंग का हलवा खाया था। मुख्यमंत्री का यह अंदाज बेहद चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed