{"_id":"64b5a2aa4f4ca9a93e0cc79b","slug":"chief-minister-manohar-lal-will-gift-four-projects-worth-rs-20-crore-60-lakh-today-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1280-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज देंगे 20 करोड़ 60 लाख रुपए की चार परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज देंगे 20 करोड़ 60 लाख रुपए की चार परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को ऑनलाइन प्रणाली से मंगलवार को जिले को 20 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से चार परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर जिला सचिवालय में राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचेंगे।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिरोजपुर झिरकां नूह से जुड़ेंगे और कुरुक्षेत्र को 323.97 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पिहोवा रोड से खेड़ी मारकंडा-सिरसला कनीपला रोड और पुराने बाईपास रोड और सिरसला से शादीपुर तीन सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 135 लाख रुपए की लागत से सन्निहित सरोवर महर्षि दधीचि के स्टेच्यू के स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ, 744.94 लाख रुपये की लागत से गांव पटेल नगर हरिगढ़ भोरख से जोधपुर-जंदेड़ी को जाने वाले मार्ग पर मारकंडा नदी के ऊपर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे तथा 854.94 लाख रुपए की लागत से नरवाना ब्रांच पर सिंगल स्पेन स्टील ब्रिज की परियोजना की सौगात देंगे। संवाद