फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister is following the path of Antyodaya shown by Atal Bihari Vajpayee: Suman Saini

अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए अंत्योदय के मार्ग पर चल रहे मुख्यमंत्री : सुमन सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is following the path of Antyodaya shown by Atal Bihari Vajpayee: Suman Saini
लाडवा। रामकुंडी में आयोजित अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए अंत्योदय के मार्ग पर चल रही है। अंत्योदय यानी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय करना है। आज हरियाणा में जो पारदर्शी शासन है, बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और गांव-गांव तक जो विकास की गंगा बह रही है, जो अटल बिहारी के सुशासन के सपने का ही विस्तार है।
विज्ञापन


राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने ये विचार व्यक्त किए। वे मंगलवार को रामकुंडी में आयोजित अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी का चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को जोड़ने का काम किया। चाहे वह स्वर्ण चतुर्भुज योजना के हों या नदियों को जोड़ने की बात हो। चाहे 1998 का पोखरण परमाणु परीक्षण हो या कारगिल युद्ध में दुश्मनों को धूल चटाना हो। अटल बिहारी ने सिद्ध किया कि भारत एक शांतिप्रिय देश तो है लेकिन अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी अच्छी तरह जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने न केवल भारतीय राजनीति को नई दिशा दी बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। वे केवल एक नेता नहीं थे, वे एक विचार थे। वे एक कवि-हृदय राजनेता थे जिनकी वाणी में मां सरस्वती का वास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed