फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister gave lifetime scholarship to five daughters of the district

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने जिले की पांच बेटियों को दी साक्षर आजीवन छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave lifetime scholarship to five daughters of the district
कुरुक्षेत्र। बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य स
कुरुक्षेत्र। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमथ्रीएम फाउंडेशन की साक्षर योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र की पांच प्रतिभाशाली बेटियों को आजीवन छात्रवृत्ति प्रदान की। इनमें से चार बेटियां मुख्यमंत्री के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश, खासकर बेटियों के लिए, समाज के भविष्य को संवारने का सबसे प्रभावी तरीका है। ये छात्रवृत्तियां केवल मदद नहीं, बल्कि इनके सपनों को उड़ान देने का एक वादा हैं। इन पांचों बेटियों को अब स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक पूरी शैक्षिक सहायता एम3एम फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी। फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोदिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभावान बच्ची सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहे। ये बेटियां प्रेरणा का प्रतीक हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली ये हैं बेटियां
शगुन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, 10वीं की टॉपर (96.6%)
हरमन कौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, 10वीं में द्वितीय स्थान (95.6%)
पलक चहल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बानी, 12वीं की टॉपर (93.2%)
रजनी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, 12वीं में द्वितीय स्थान (92.6%)
लक्ष्मी : किड्स प्लेनेट स्कूल, एक श्रमिक परिवार से कक्षा एक की छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed