फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister felicitated Sahil Dhankhar and Rishabh Mittal who were selected in UPSC exam

Kurukshetra News: यूपीएससी की परीक्षा में चयनित साहिल धनखड़ व ऋषभ मित्तल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister felicitated Sahil Dhankhar and Rishabh Mittal who were selected in UPSC exam
कुरुक्षेत्र। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित धर्मनगरी दो होनहारों साहिल धनखड़ व ऋषभ मित्तल को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ संत कबीर कुटीर में आयोजित सम्मान समारोह में सेक्टर तीन से सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 245वीं रैंक प्राप्त करने वाले साहिल धनखड़ और सेक्टर सात से 363वीं रैंक हासिल करने वाले ऋषभ मित्तल के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे युवा विकसित भारत के सपने की नींव व कर्णधार हैं, देश को इनसे काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों का आह्वान किया कि वे अपने संस्कार व जड़ों को न भूलें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा के युवा नौकरी पाने के लिए विधायकों व मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते थे, परंतु वर्ष 2014 के बाद प्रदेश सरकार ने मिशन मेरिट व बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने के सिस्टम को लागू किया है। उसके बाद युवा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग लेकर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक लाख 75 हजार युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के छोटे से छोटे गांवों में भी पांच-छह युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। बड़े गांवों में तो यह संख्या 350 से 400 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed