फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Farmer Agricultural Laborer Insurance Scheme is becoming a support to the people: Bedi

मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर बीमा योजना बन रही लोगों का सहारा : बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Farmer Agricultural Laborer Insurance Scheme is becoming a support to the people: Bedi
शाहाबाद। पीड़ितों को सहायता राशि के चेक भेंट करते प्रदेश महामंत्री एवं  मुख्यमंत्री के पूर्व राज
शाहाबाद। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत खेती करते समय दुर्घटना वश अपनी जान गवां चुके एवं अन्य दुर्घटनाओं में शारीरिक नुकसान झेल रहे किसान एवं मजदूरों को मार्केट कमेटी द्वारा सरकार की तरफ से सात लाख 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी द्वारा वितरित की गई सहायता राशि के चेक वितरण के दौरान पूर्व मंत्री के आवास पर मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक एवं लेखाकार जितेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने बताया कि गांव जैनपुर के किसान मनजीत सिंह की खेत में स्प्रे करते समय दवाई चढ़ जाने से मृत्यु हो गई थी, जिसके लिए उनके पुत्र राजपाल सिंह को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में गांव दिनार पुर के बबलू की मशीन में हाथ आ जाने से चारों अंगुलियां एवं अंगूठा कट जाने पर एक लाख 25 हजार की सहायता राशि, शाहाबाद के माजरी मोहल्ला के दविंदर कुमार की पशु चारा काटने की मशीन में दाएं हाथ की दो अंगुलियां कट जाने से 75 हजार रुपये की सहायता राशि तथा गांव मोहनपुर के राजेंद्र सैनी की चारा काटने वाली मशीन में एक अंगुली कट जाने से उसे 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत पहले आयु सीमा 65 वर्ष तक निश्चित थी, जिसे भाजपा सरकार ने 10 वर्ष बढ़ाकर 75 वर्ष कर दिया है। इस अवसर पर युवा नेता गौरव बेदी, अरुण कंसल जोगिंदर रत्ता, गौरव अरोड़ा, सुखविंदर गुमटी एवं अनूप कुमार विक्की भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed