{"_id":"669dab49ffd7938047077744","slug":"chess-board-was-laid-out-in-the-passerby-cm-also-made-a-move-picked-up-bow-and-arrow-kurukshetra-news-c-18-1-knl1011-435568-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राहगीरी में शतरंज की बिछी बिसात तो सीएम ने भी चली चाल, उठाया तीर-कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राहगीरी में शतरंज की बिछी बिसात तो सीएम ने भी चली चाल, उठाया तीर-कमान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राहगिरी कार्यक्रम में बॉक्सिंग खेलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राहगीरी कार्यक्रम में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलग-अलग व खास अंदाज देखने को मिले। इसके चलते मौके पर हर कोई उनका मुरीद दिखा। मुख्यमंत्री ने कहीं बाक्सिंग का पंच लगाया तो कहीं शतरंज की चाल चली। कहीं तीर-कमान से निशाना लगाया तो कहीं हॉकी की स्टिक थाम गोल में निशाना साधते नजर आए। इस दौरान हैंडबॉल में भी बेटियों संग हाथ आजमाए। लगभग 40 मिनट मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बीच बिताए। इस दौरान खिलाड़ियों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ एस्ट्रोटर्फ लगाने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया तो वहीं मटके को सिर पर रखकर परंपरागत खेलों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने राहगीरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना की। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तो वहीं ब्रह्मसरेावर परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने जिला ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इसमें सबसे पहले राखी का स्टॉल लगाया गया था, यहां पर बहनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का तिलक किया और राखी बांधी। इसके बाद राज्यमंत्री सुभाष सुधा जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता धर्मबीर डागर को भी बहनों ने राखी बांधी तो सभी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अंबाला मंडल की आयुक्त गीता भारती, एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।
नगर परिषद के स्वच्छता अभियान के बैनर पर किए हस्ताक्षर
नगर परिषद थानेसर की तरफ से स्वच्छता का संदेश देने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया और यहां पर एक हस्ताक्षर अभियान को लेकर विशेष बैनर लगाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी इस पर हस्ताक्षर करके धर्मक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर और धर्मवीर डागर ने भी स्वच्छता अभियान के इस पोस्टर पर हस्ताक्षर किए। यहां पर मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री ने नगर परिषद की तरफ से क्लीन कुरुक्षेत्र-ग्रीन कुरुक्षेत्र के थैले भी वितरित किए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राहगीरी को बनाया यादगार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राहगीरी को यादगार बनाने का काम किया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व हरियाणा कला परिषद की तरफ से हरविंद्र राणा व पार्टी के... सुन गीता का ज्ञान और बंब लहरी ...कार्यक्रम ने दर्शकों को बांध कर रखा। वहीं डीएवी स्कूल सेक्टर-तीन के शिक्षक विकास रल्हान और उनकी टीम ने देशभक्ति के गीत सुनाकर हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ-साथ गीता कन्या स्कूल के राजस्थानी डांस, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्रा के सोलो डांस, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के हरियाणवी डांस, भगवान परशुराम कॉलेज और राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहद उम्दा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुलिस पीआरओ नरेश सागवाल ने एक सूत्र में पिरोने का काम किया।
कुलपति ने मुख्यमंत्री को भेंट की कलाकारों द्वारा मौके पर तैयार की पेंटिंग
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के विशेष प्रयासों से राहगीरी कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय फाइन आर्टस विभाग व हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान में विशेष स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर कलाकारों ने मौके पर ही कैनवस पर रंग उकेर कर मुख्यमंत्री नायब सिंह की बेहद शानदार पेंटिंग तैयार की। इस तस्वीर को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं दंग रह गए। इसके बाद कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डा. संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को यह पेंटिंग भेंट कर दी।