फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating of Rs 6.74 lakh in the name of providing cheap flat and plot, one arrested

Kurukshetra News: सस्ते फ्लैट और प्लॉट दिलाने के नाम पर 6.74 लाख की ठगी, एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 6.74 lakh in the name of providing cheap flat and plot, one arrested
कुरुक्षेत्र। कंपनी के माध्यम से फ्लैट व प्लॉट दिलाने के नाम पर 6.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मलूक सिंह उप्पल निवासी अमृतसर के कब्जे से कागजात और दो हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी दहिया माजरा जिला अंबाला ने बताया था कि करीब सात साल पहले कंपनी की तरफ से गुरप्रीत सिंह उप्पल व हरप्रीत सिंह उप्पल उससे मिले थे। उन्होंने खुद को कंंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कंपनी में पैसे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने अच्छी ब्याज दर व एफडी पर पैसे दोगुने करने का आश्वासन दिया था। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने छह लाख 74 हजार रुपये कंपनी में लगाए थे। कुछ महीने पहले वह अपनी एफडी व आरडी का भुगतान जमा करने के लिए कुरुक्षेत्र ब्रांच में गया तो कंपनी का कार्यालय बंद पड़ा था। उसने कंपनी के नंबर पर संपर्क किया तो सभी बंद पाए गए। गड़बड़ी का अंदेशा होने पर वह अमृतसर पहुंचा तो यहां भी कार्यालय बंद था। आरोपियों ने उनकी पॉलिसी की मैच्योरिटी होने के बाद भी भुगतान नहीं दिया। आरोपियों ने सस्ते रेट पर प्लाॅट, दुकान व मकान का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी भाइयों के पिता मलूक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कागजात व दो हजार रुपये बरामद कर आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed