फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating of millions in the name of sending to Portugal, Kurukshetra

पुर्तगाल भेजने नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cheating of millions in the name of sending to Portugal, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुर्तगाल भेजने नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक गुरुद्वारा संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक को पुर्तगाल भेजने की बजाय यूक्रेन भेजा था। यहां से आरोपियों ने उसे पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था, मगर बीच रास्ते में वहां की पुलिस ने उसे काबू करके डिपोर्ट कर दिया था।
गांव हिंगाखेड़ी निवासी हरजिंद्र कौर ने झांसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जनवरी 2020 में उसे बाबैन क्षेत्र के एक गुरुद्वारा संचालक ने अंबाला सिटी के विकास नगर रहने वाले एजेंट तरुणजीत सिंह से मुलाकात कराई थी। तरुणजीत सिंह ने उसके बेटे अमरजीत को पुर्तगाल भेजने का 13.50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। गुरुद्वारा संचालक उसके बेटे का पासपोर्ट और पांच लाख रुपये लेकर गए थे। कोरोना महामारी की वजह से वीजा नहीं लग पाया।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में एजेंट तरुणजीत सिंह ने उसके बेटे का यूक्रेन का वीजा लगवा कर यूक्रेन भेज दिया था। यहां से आरोपी ने पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। आठ महीने बाद एजेंट तरुणजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे को पुर्तगाल भेज रहे हैं और साढ़े आठ लाख रुपये गुरुद्वारा संचालक के पास जमा कराने होंगे। अमरजीत सिंह को जंगल के रास्ते पुर्तगाल भेजने की कोशिश में बॉर्डर पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से पुलिस ने उसे वापस भारत भेज दिया। गुरुद्वारा संचालक ने तीन-तीन लाख रुपये उन्हें वापस किए और 2.50 लाख रुपये एजेंट ने उनके खाते में डाले थे, मगर बकाया पांच लाख रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed