फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating of 20.99 lakhs in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 20.99 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 20.99 lakhs in the name of sending to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 20.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कुलवंत सिंह निवासी आजाद नगर ने बताया कि आरोपी गुरमुख सिंह निवासी मानसा और व जगदेव सिंह निवासी मोगा ने उसके रिश्तेदार को पुर्तगाल भेजा था। विश्वास करके उसने 22.50 लाख रुपये में आरोपियों से कनाडा भेजने की बात तय की थी। जून 2021 में आरोपी उसके घर आए और उसका पासपोर्ट और अन्य कागजात लेकर पैसे खाते में ट्रांसफर करने को कहा था। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके पास एक ई-मेल भेजी और कहा कि उसकी मंजूरी आ गई है। फाइल लगवाने के नाम पर उसने गुरमुख के खाते 6.24 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों की मांग पर उसने एक लाख रुपये और ट्रांसफर किए। उसके बाद अलग-अलग तिथियों में 4.50 लाख रुपये, दो लाख रुपये और 4.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए, मगर आरोपी वीजा और टिकट के नाम पर टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने षडयंत्र के तहत उसे कनाडा भेजने के नाम पर 20.99 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed