फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheaters sent Rs 8.70 lakh to Dubai instead of Portugal

Kurukshetra News: पुर्तगाल की जगह दुबई भेज ठगे 8.70 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cheaters sent Rs 8.70 lakh to Dubai instead of Portugal
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पुर्तगाल भेजने के नाम पर 8.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे को पुर्तगाल में काम दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी मामू माजरा ने बताया कि उसका बेटा गुरकीरत सिंह टूरिस्ट वीजा पर विदेश घूमने गया था। वहां पर बाकू देश में रुका था, यहां पर उसके बेटे को पंजाब के रूपिंद्र सिंह समेत अन्य युवक मिले थे। उन्होंने उसके बेटे को साथ में पुर्तगाल ले जाने का आश्वासन दिया और उसे सुरेंद्र सिंह के पास भेज दिया। सुरेंद्र सिंह ने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए नौ लाख रुपये मांगे थे। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने बेटे की पासपोर्ट की फोटो काॅपी, आधार कार्ड अन्य दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह के कहे अनुसार उसने आरोपी के बेटे अलिसजीत सिंह के खाते में अलग समय पर करीब 8.70 लाख रुपये डाले थे। कुछ दिन आरोपी का साथी उसके बेटे को दुबई ले गया और एक महीने तक कमरे में बंद करके रखा। उसके बेटे का दुबई का वीजा खत्म होने लगा तो उसके बेटे को ओमान पहुंचा दिया और एक दिन बाद वापस दुबई ले आया। यहां आरोपी उसके बेटे के साथ मारपीट करते थे। उसने अपने बेटे को दुबई से अपने खर्च पर भारत वापस बुला लिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed