{"_id":"66e35cf931111843f80e2bd4","slug":"cheated-of-rs-690-lakh-on-the-pretext-of-helping-by-posing-as-a-relative-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123969-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिश्तेदार बन मदद के बहाने ठगे 6.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिश्तेदार बन मदद के बहाने ठगे 6.90 लाख रुपये
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर उपभोक्ता के साथ 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठग ने मदद के बहाने उपभोक्ता को अपने झांसे में लिया था। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में अमरीक सिंह निवासी बाहरी ने बताया कि उसके पास 31 जुलाई को विदेशी नंबर से कॉल आई थी, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसके साले का पौत्र रजत बताया था। उसने बताया कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसने कुछ समय के लिए लोगों को विदेश भेजने का काम किया था। इसमें उसका भेजा हुआ एक युवक कहीं रास्ते में फंस गया है। उसके परिजन उससे रुपये वापस मांग रहे हैं। यह बात उसके माता-पिता को मत बताना। वह उनके खाते में रुपये भेज रहा है। इस रकम को युवक परिजनों के खाते में डाल देना। विश्वास करके उसने अपने खाते की जानकारी उसे भेज दी। उसने बताया कि उसने 8.90 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए हैं, मगर यहां छुट्टी होने के कारण यह रकम अगले दिन तक उनके खाते में आएगी।
उसी दिन उसके पास एक और कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कनाडा से रकम आने के बारे में जानकारी दी। बाद में एक और कॉल आई और बातचीत करने वाले ने रजत से पैसे लेने का हवाला देते हुए अपने पैसे मांगे। उस व्यक्ति ने खाता नंबर भेजकर उससे चार लाख रुपये मांगे। उसने अगले दिन 3.90 लाख रुपये भेज दिए। दोबारा फिर उसके रिश्तेदार रजत ने कॉल करके तीन लाख रुपये और भेजने की बात कही। उसी दिन शाम उसने तीन लाख रुपये और भेज दिए। दोबारा फिर रजत ने उसे कॉल कर बताया कि उसने उसके खाता में 7.80 लाख रुपये और डाल दिए। अगले दिन दोबारा उसके रिश्तेदार की कॉल आई तो उसने रजत के पिता कुलविंद्र सिंह से बात की और रजत से उसकी बातचीत कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।