फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chauth of 50 lakhs sought from former councilor in the name of Lawrence Bishnoi

Kurukshetra News: पूर्व पार्षद से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की चौथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Chauth of 50 lakhs sought from former councilor in the name of Lawrence Bishnoi
कुरुक्षेत्र। शहर के वार्ड-24 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रुपये मांगे हैं। घटना के बाद से पूर्व पार्षद का परिवार बेहद डरा हुआ है। पूर्व पार्षद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर जल्द ही ठोस कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ओपी ने बताया कि आज वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। सुबह 11:39 बजे उनके पास व्हाट्सएप पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने उसे बताया कि उनके पास इतनी मोटी रकम नहीं है। वे बेहद गरीब आदमी है। तब कॉल करने वाले ने उसे धमकाया कि उसने इस बारे में पूरी तहकीकात कर ली है। उसका एक बेटा है। अब वह दोबारा उसे कॉल करेगा। दो दिन तक रुपये नहीं दिए तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मामले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने भी गहरा रोष प्रकट किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का जिम्मा सीआईए-दो टीम को सौंपा है।
विज्ञापन


सोमवार भी आई दो कॉल
पूर्व पार्षद ओपी ने बताया कि सोमवार को भी उनके व्हाट्सएप पर दो कॉल आई थी। कॉल वाले नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई की डीपी लगी हुई थी। उसने उस कॉल को नजर अंदाज कर दिया था। अब दो दिन के बाद दोबारा कॉल आई , जिसके बाद से उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed