फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Charging point will be installed soon in the new bus stand premises, the team has inspected twice

Kurukshetra News: नए बस स्टैंड परिसर में जल्द लगेगा चार्जिंग प्वाइंट, टीम दो बार कर चुकी निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Charging point will be installed soon in the new bus stand premises, the team has inspected twice
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा । संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के नए बस स्टैंड परिसर में अब जल्द ही चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दो बार कंपनी के प्रतिनिधि नए बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण भी कर चुके हैं। पीपली और कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

दो साल से शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के दावे हो रहे हैं। मगर धरातल पर अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हो पाया। केडीबी की मीटिंग में सीएम के 48 कोस के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाए जाने की घोषणा के बाद काम ने तेजी पकड़ी है। करीब डेढ़ माह में कंपनी के सदस्य दो बार मौका देख चुके हैं। वहीं जल्द ही चार्जिंग प्वाइंट को लगाने का काम भी शुरू होगा। टीम के निरीक्षण के दौरान रोडवेज महाप्रबंधक व कर्मशाला प्रबंधक मौजूद रहे। महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि ये सरकार और मुख्यालय स्तर का कार्य है। इसे लेकर टीमें दो बार नए बस स्टैंड का निरीक्षण कर चुकी हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 10 बसों की भेज रखी डिमांड
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही बसों के मिलने की संभावना है। वहीं 48 कोस के लिए अलग से दो बसों की केडीबी विभाग की तरफ से डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed