फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Changing weather is increasing farmers' worries, possibility of rain in next four days

Kurukshetra News: बदलता मौसम बढ़ा रहा किसानों की चिंता, अगले चार दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is increasing farmers' worries, possibility of rain in next four days
कुरुक्षेत्र। रविवार को शाम के समय छाए बादल। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार बदलाव जारी है और सोमवार के बाद अगले चार दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बारिश के चलते पक चुकी धान की फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। जिला भर में पिछले पांच दिनों से मौसम में बदलाव है तो वहीं कई बार बारिश भी हो चुकी है। चार दिन पहले हुई तेज बारिश के चलते धान की पकी फसल बिछ गई थी तो वहीं अभी कटाई भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब इस सप्ताह भी बारिश का मौसम रहने की संभावना ने किसान चिंता में डाल दिए हैं। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहे तो वहीं अधिकतम तापमान 32.1 तो न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि किसानों को बारिश के चलते पकी फसल का विशेष ध्यान रखना होगा। उसमें जलभराव न होने दें।
विज्ञापन




यह तापमान रहने की संभावना
दिन-- अधिकतम तापमान-- न्यूनतम तापमान
सोमवार--34डिग्री सेल्सियस------36 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार--31 डिग्री सेल्सियस ---26 डिग्री सेल्सियस
बुधवार--33 डिग्री सेल्सियस ----25 डिग्री सेल्सियस
वीरवार--33 डिग्री सेल्सियस ----25 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार--32 डिग्री सेल्सियस ---24 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed