फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Changes in the weather continue, feeling of cold increases in the morning and evening

Kurukshetra News: मौसम में जारी परिवर्तन, सुबह व शाम बढ़ा ठंडक का एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Changes in the weather continue, feeling of cold increases in the morning and evening
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में पिछले कई दिनों से मौसम में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ने लगा था। पिछले दो दिन से मौसम ने फिर करवट ली है। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस कारण सुबह और शाम को फिर हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं रविवार को सुबह से धूप के साथ 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रही। हालांकि दिन के समय तेज धूप होने से मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हुई इस परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का बीच-बीच में सक्रिय होने है माना जा रहा है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरवट के साथ हवाएं चल रही है।
विज्ञापन


यह रहेगा आने वाले दिनों में अनुमानित तापमान
दिन-------------------अधिकतम तापमान----------------------न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार----------------34 डिग्री सेल्सियस------------------------16 डिग्री सेल्सियस
वीरवार----------------35 डिग्री सेल्सियस------------------------16 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार---------------34 डिग्री सेल्सियस------------------------16 डिग्री सेल्सियस
शनिवार--------------37.1 डिग्री सेल्सियस----------------------16 डिग्री सेल्सियस
रविवार---------------38 डिग्री सेल्सियस------------------------20 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed