फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Change in weather due to light drizzle, some relief from heat

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में आया परिवर्तन, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Change in weather due to light drizzle, some relief from heat
Change in weather due to light drizzle, some relief from heat - फोटो : Kurukshetra
कुुरुक्षेत्र। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप, कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। वीरवार देर सायं हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन आया है। रातभर चली तेज हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा का चलना शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा और गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन

सुबह के समय पार्कों में मौसम का लुत्फ उठाते हुए लोग सैर व योग करते नजर आए। 11 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा, जिससे गर्मी इतनी ज्यादा महसूस नहीं हुई। 12 बजे के बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हुई लेकिन साथ-साथ 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने गर्मी से काफी हद तक राहत देने का काम किया। दिनभर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान भी लगातार बदल रहा है। पहले तो वीरवार देर सायं आसमान में बादल छाए रहने की कोई संभावना नहीं थी लेकिन शाम होते ही तेज हवा चली कि पहले तो आसमान में बादल छाए और फिर कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हो गई। मौसम में हुए इस परिवर्तन से लोग संभावना जताकर बैठे थे कि शुक्रवार को बूंदाबांदी बेशक न हो लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम जरूर सुहावना रहेगा। हालांकि यह संभावना गलत साबित हुई लेकिन दिनभर चली हवा ने लोगों को पिछले दिनों की तरह गर्मी का इतना ज्यादा अहसास नहीं होने दिया। अब मौसम विभाग संभावना जता रहा है कि आगामी दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। कभी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो कभी लुढ़ककर फिर से 39 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed