{"_id":"6265adb044614a72d60b7c58","slug":"chandigarh-university-won-in-folk-dance-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1060043104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने मारी बाजी
विज्ञापन
एनआईटी में चल रहे कल्चरल फेस्ट कन्फ्लुएंस22 में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में चल रहे कल्चरल फेस्ट कन्फ्लुएंस- 22 के दूसरे दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों से आई युवाओं की टीमों ने मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। लोक नृत्य की प्रस्तुति में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मारी और भांगड़ा में प्रथम पुरस्कार जीता। नटराज रनर अप रहे।
ग्रूव अरमाडा में पेक चंडीगढ़ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं एनआईटी की टीम एसयूसी रनर अप रही। म्यूजिकल परफॉर्मेंस बीट बॉक्सिंग में प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर जुबली हॉल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस स्पर्धा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विशू सैनी और सैम अव्वल रहे । ये प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। सभी प्रतिभागियों ने बखूबी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
संस्थान के विभिन्न क्लबों की ओर से विभिन्न जगहों पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य संस्थानों के कई छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. दीक्षित गर्ग, प्रो. प्रतिभा अग्रवाल एवं अन्य प्रोफेसरों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।