फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chander Mohan-Hazkan

हजकां नब्बे सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है : चंद्रमोहन

Mon, 02 Jun 2014 12:25 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Jun 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chander Mohan-Hazkan
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं हजकां नेता चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा चाहे तो गठबंधन तोड़ दे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 45-45 सीटों पर ही लड़ा जाएगा। अभी तक पार्टी की यही रणनीति है। यदि भाजपा ऐसा नहीं चाहती, तो फिर वे गठबंधन तोड़ सकती है। वे रविवार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  लोकसभा चुनाव में हजकां कार्यकर्ता ने हजकां-भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ा परिश्रम किया।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में सात सीटों विजय हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के साथ हजकां कार्यकर्ताओं की मेहनत भी रंग लाई है। यदि भाजपा केवल इसे नरेंद्र मोदी की लहर ही मानती है, तो वह उसकी छोटी मानसिकता का परिचय है। गठबंधन तोड़ने की बात पर चंद्रमोहन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हजकां कमजोर नहीं है, कार्यकर्ताओं ने अपने दम का परिचय लोकसभा चुनाव में दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को भी मंत्री पद मिलना चाहिए था, क्योंकि वे मोदी सरकार के साथी हैं। बिश्नोई ने एनडीए का पूरा साथ दिया है, इस लिहाज से कुलदीप को पद दिया जाना चाहिए। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वे कांग्रेस छोड़ चुके हैं, अब वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा, तभी जाकर विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीराम की अगुवाई में उनकी सेना ने सेतु बनाया था, उसी प्रकार कार्यकर्ताओं को कर्मठता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed