फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chandan Arora took oath as JCI Kurukshetra City Chapter Head.

Kurukshetra News: चंदन अरोड़ा ने ली जेसीआई कुरुक्षेत्र सिटी चैप्टर प्रधान पद की शपथ

Tue, 18 Feb 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chandan Arora took oath as JCI Kurukshetra City Chapter Head.
कुरुक्षेत्र। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) कुरुक्षेत्र सिटी चैप्टर की टीम समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी होकर कार्य करते हुए समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रही है। कुरुक्षेत्र को नई पहचान दिलाने में जेसीआइ का भी बहुत योगदान है।
विज्ञापन

यह विचार पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने जेसीआई कुरुक्षेत्र सिटी की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जेसीआइ की पूरी टीम हमेशा सरकार और प्रशासन के साथ खड़ी रहती है। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी डीपी ने कहा कि जेसीआई कुरुक्षेत्र सिटी के साथ जिला भर के कई बड़े चेहरे जुड़े हुए हैं। यही चेहरे व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह में इंस्टालेशन आफिसर जेसी सुनील माटा की मौजूदगी में जेसीआई के वर्ष 2025 के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन अरोड़ा को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। जेसी सुनील माटा ने कहा जेसीआई कुरुक्षेत्र को बहुत ही ऊर्जावान प्रधान मिला है। नवनियुक्त प्रधान पिछले सात वर्षों से प्रधान बनने के लिए प्रयास कर रहे थे, यही जेसीआई की खासियत है कि इसमें हर कार्य करने वाले को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। जेसीआई एक ऐसी टीम है जो कठिन से कठिन कार्य को भी आसान बना देती है। मुख्य वक्ता जेसी अजय बिंदल ने कहा कि जेसीआइ पदाधिकारियों को अपनी कीमत स्वयं बनानी होगी। जेसीआई अपने साथ जुड़ने वालों को तराश कर सफलता की राह पर आगे बढ़ाती है। नवनियुक्त प्रधान जेसी चंदन अरोड़ा ने सचिव जेसी विकास आनंद, कोषाध्यक्ष जेसी राजबीर सैनी व जेसी पंकज चौधरी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि जेसीआई सिटी में 48 परिवार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed