फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chammukala numberdar arrest with wepons

सीआईए-1 ने चम्मूकलां के नंबरदार को 32 व 315 बोर की दो पिस्टल के साथ किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chammukala numberdar arrest with wepons
सीआईए-1 की टीम ने इस्माईलाबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव चम्मूकलां के नंबरदार को 32 और 315 बोर की दो देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 7 जिंदा रौंद और दो खाली खोल सहित काबू किया है। पुलिस के अनुसार सीआईए-1 टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच शक के आधार पर एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपनी पहचान गांव चम्मूकलां निवासी प्रिंस पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में बताई। तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 32 और 315 बोर की दो देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 7 रौंद और दो खाली खोल बरामद किये। आरोपी ने बताया कि उसकी मंजींदर सिंह वासी कुम्हार माजरा, संचित वासी चम्मूकलां और जंटी वासी ठसका रोड इस्माईलाबाद के साथ दोस्ती है। उक्त लोग उसके पास आये थे, जिन्होंने बताया कि वह किसी काम के लिए पंजाब जा रहे हैं और यह बैग उससे सौंप गये, जिसमें हथियार हैं। उन्होंने पंजाब से वापस आकर इस्माईलाबाद में किसी घटना के अंजाम देना था। प्रिंस के खिलाफ इस्माईलाबाद पुलिस थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर जिला कारागार में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed