फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   central minister Devashri Chaudhary reach in Shri Devikoop Bhadrakali temple

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने शक्तिपीठ में अर्पित किये चांदी के घोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
central minister Devashri Chaudhary reach in Shri Devikoop Bhadrakali temple
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देवाश्री चौधरी ने 52 शक्तिपीठों में से एक हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में चांदी के घोड़े अर्पित कर सदियों पुरानी परंपरा को निभाया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर घोष, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, थानेसर के एसडीएम एवं केडीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कपिल शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर पहुंचने पर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा, स्नेहिल शर्मा, दीवांशु शर्मा एवं शक्तिपीठ के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्राचीन कूप पर पीठाध्यक्ष ने शक्तिपीठ का पौराणिक एवं एतिहासिक महत्व के बारे में बताया। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पूजा अर्चना के बाद प्राचीन कूप की परिक्रमा कर मां भगवती के चरणों में चांदी के घोड़े अर्पित किये। पीठाध्यक्ष ने बताया कि यदुवंशियों की कुलदेवी मां भद्रकाली शक्तिपीठ में दाऊ बलराम और भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार हुआ था। इसके पश्चात महाभारत युद्ध में विजयश्री मिलने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों सहित यहां मां के चरणों में घोड़े अर्पित किये थे। शक्तिपीठ में इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री देवाश्री ने मां भद्रकाली के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने पूजा अर्चना कराई और उन्हें मां भगवती की चुनरी, नारियल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहला अवसर है जब उन्हें धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आकर मां भद्रकाली शक्तिपीठ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शक्तिपीठ आकर उन्हें परम आनंद की अनुभूति हुई है। मां भगवती उन्हें जब भी बुलाएगी वह यहां दर्शनों के लिये अवश्य पहुंचेंगी। शक्तिपीठ में पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री ने केडीबी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और यहां गैलरी के जरिये कुरुक्षेत्र के 48 कोस के बारे में जाना। इस मौके पर उन्होंने ब्रह्मसरोवर का अवलोकन किया और इससे पहले ब्रह्मसरोवर के जल का आचमन भी किया। केडीबी कार्यालय में मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा और सीईओ कपिल शर्मा एवं लेखाधिकारी लक्ष्मीनाथ ने उन्हें चक्रधारी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति एवं कुरुक्षेत्र के इतिहास की जानकारी देने वाली कॉफी टेबल बुक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed