फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebration in Dharmanagari, sweets distributed due to India's stunning victory in Olympics

टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटेन को हरा भारत ने दिखाया दम, अब सामने बेल्जियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:18 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Dharmanagari, sweets distributed due to India's stunning victory in Olympics
टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हाकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से जहां धर्मनगरी के खिलाड़ियों में उत्साह है। जीत की खबर मिलते ही ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ के प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने अपने आवास पर मिठाइयां बांटी और सुरेंद्र के सेक्टर-8 निवास स्थान पर परिजनों के साथ जीत का जश्न मनाया। देश के साथ ही धर्मनगरी की भी नजर अब मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर है। साथ ही सेमीफाइनल में जीत के लिए अब दुआओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुरुआती मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए भारतीय हाकी टीम ने शानदार खेल दिखाया है। इससे देशवासियों की उम्मीदें एक बार फिर गोल्ड पर टिकी है, खासतौर से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों में उत्साह है, कारण कि यहां से हाकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ टीम का हिस्सा हैं। रविवार को देर शाम जैसे ही ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने हराया तो कुरुक्षेत्र सहित सुरेंद्र पालड़ के घर में पिता मलखान सिंह, भाई नरेंद्र कुमार काला और परिवार के अन्य सदस्य खुशी से झूम उठे। रविवार शाम साढ़े 5 बजे ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ के परिजन, ओलंपियन सुरेंद्र के गुरु एवं साई प्रभारी गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल के साथ-साथ सभी खिलाड़ी टकटकी लगाए मैच का सीधा प्रसारण देखते नजर आए। इस मैच में जैसे-जैसे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी फील्ड गोल करते रहे, वैसे-वैसे सभी के चेहरों पर खुशी और चमक बढ़ती रही।
विज्ञापन

प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की जीत और शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम का प्रत्येक सदस्य अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस क्वार्टर फाइनल मैच में ब्रिटेन के विरुद्ध ओलंपियन सुरेन्द्र पालड़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उसने कई बार ब्रिटेन के खिलाड़ियों को छकाने का काम किया तथा विपक्षी टीम को गोल करने से भी रोके रखा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। उससे अब पूरी उम्मीद है कि टीम ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर लौटेगी। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी डा. दलेल सिंह, प्रशिक्षक सोहन लाल, कुलदीप सिंह वडैच, सुधीर दहिया, राहुल सांगवान, जूनियर हॉकी खिलाड़ी अमितोज सिंह के साथ-साथ अन्य प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि भारत, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और जर्मन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मंगलवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला सुबह 7 बजे भारत और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed