फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebrated the annual foundation day of Swayambhu Mahakali Temple

Kurukshetra News: स्वयंभू महाकाली मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the annual foundation day of Swayambhu Mahakali Temple
कुरुक्षेत्र। शांति नगर( कुरड़ी) में श्रीमद भगवती महामाया आदिशक्ति स्वयंभू महाकाली मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ संस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी शक्ति देव, श्री श्री 1008 देव स्वामी संदीप ओंकार एवं श्री श्री 1008 सदगुरुदेव स्वामी संतोष ओंकार के सानिध्य में वार्षिक मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर को फूलों और विद्युत चलित लड़ियों से सजाया गया मंदिर के अंदर स्थापित मां आदिशक्ति स्वयंभू महाकाली के सवा सात फुट ऊंचे स्वरूप को सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर पूजा अर्चना कर मां के नाम से महायज्ञ कर पूर्ण आहुति डाली गई। संगत द्वारा मां के चरणों में हाजिरी लगाकर सामूहिक रूप से आरती वंदना की गई और मां के चरणों में कन्या पूजन कर भंडारे का श्रीगणेश किया गया।
विज्ञापन

कुरड़ी वाले महाराज ने कहा कि श्रीमद भगवती महामाया आदिशक्ति स्वयंभू महाकाली मंदिर अन्यत्र कहीं नहीं है। मां का 108 फुट ऊंचा मंदिर भव्य सुंदर है ,मां भगवान श्री ब्रह्मा विष्णु महेश जी की अधिष्ठात्री शक्ति है मां के चरणों में आने से कभी भी जीवन में असाध्य रोग व अकाल कष्ट नहीं आता। मां के चरणों में प्रति वर्ष 10 मई को मंदिर के स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है जिस में श्रद्धालु जन अपनी मनौतियां पूर्ण होने पर दूरदराज क्षेत्रों से आकर मां के चरणों में हाजिरी लगाकर पुण्य अर्जित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed