फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CBSE Board 10th, 12th exam results: Hrithik Raj and Avni toppers

सीबीएसई बोर्ड, 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम : ऋतिक राज और अवनी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board 10th, 12th exam results: Hrithik Raj and Avni toppers
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। जिले के सीबीएसई बोर्ड से संबंधित करीब 90 विद्यालय है, जिसमें 10वीं के सात हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 12वीं के छह हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिले का परीक्षा परिणाम शानदार रहा और अव्वल विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले में 10वीं कक्षा में अव्वल रहने वाला गुरुकुल कुरुक्षेत्र का छात्र ऋतिक राज ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं कक्षा में डीएवी सेक्टर तीन की छात्रा अवनी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन



12वीं की टॉपर अवनी बनना चाहती है आईएएस
डीएवी सेक्टर तीन की छात्रा अवनी ने कला संकाय में 12वीं कक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उन्होंने कहा कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और वह आगामी शिक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ही उत्तीर्ण करेगी। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। विदित है कि अवनी के पिता कुरुक्षेत्र विवि में ही प्रोफेसर हैं और माता भी शिक्षक हैं। अवनी ने कहा कि उन्हें घर और स्कूल में पढ़ने का अच्छा माहौल मिला हुआ है। फ्री माइंड से उन्होंने सेल्फ स्टडी कर ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10वीं के टॉपर ऋतिक राज डॉक्टर बन करना चाहते हैं समाज सेवा
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र ऋतिक राज ने 10वीं कक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी है। वह अभी करनाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में मेडिकल स्ट्रीम से 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही नीट के पेपर की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं और समाज हित में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। ऋतिक राज के पिता ने बताया कि कोरोना काल में बच्चे को पढ़ाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उस दौरान स्कूल निदेशक प्रकाश जोशी के सहयोग से विद्यार्थी की शिक्षा सुचारु हो पाई। वहीं ऋतिक ने भी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed