फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cbi raid on ex mla house

सीबीआई ने पूर्व विधायक रमेश गुप्ता की मील और घर पर मारा छापा

Sun, 22 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
cbi raid on ex mla house
‌विध्‍ाायक का घ्‍ार - फोटो : am
हुडा के औद्योगिक प्लॉट आवंटन मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। सीबीआई ने शनिवार को एक साथ करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई की एक टीम ने कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के घर और राइस मिल पर भी छापेमारी की। उनके बेटे अमन से भी करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई। अमन का नाम भी आवंटन सूची में शामिल है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक रमेश गुप्ता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में हुड्डा की परेशानी भी बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई ने शनिवार सुबह लाडवा में दो जगह छापेमारी की। टीम ने पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के घर के बाद राइस मिल पर भी छापा मारा। सीबीआई पंचकूला के औद्योगिक प्लॉट आवंटन मामले में सभी 16 आबंटियों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि हुड्डा सरकार ने पंचकूला में बेशकीमती औद्योगिक प्लॉट अपने 16 करीबियों को आवंटित किए थे। इन 16 लोगों में थानेसर के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के पुत्र अमन गुप्ता भी शामिल हैं। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम शनिवार सुबह लाडवा पहुंची और रमेश गुप्ता के आवास पर कार्रवाई करते हुए कागजात खंगाले। इसके बाद सीबीआई टीम पूर्व विधायक की हिनौरी रोड स्थित मोहन राईस मिल पहुंची। यहां पूर्व विधायक के पुत्र अमन गुप्ता से बंद कमरे में करीब एक घंटे पूछताछ की। सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक लाडवा में रही। 
विज्ञापन


पुलिस को भी नहीं लगी टीम के आने की भनक
सीबीआई की टीम अचानक लाडवा पहुंच गई और कार्रवाई करती रही। करीब दो घंटे तक पुलिस यहां रही, लेकिन स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। यहां तक कि पूर्व विधायक के पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी इसका पता नहीं चला। अमन गुप्ता ने बताया कि पंचकूला आवंटित इंडस्ट्रीयल प्लॉट के मामले को लेकर टीम के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है। अमन का कहना है कि उन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed