फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cause notice to 3 SMO: DC

3 एसएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करें : डीसी

Thu, 03 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 03 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
cause notice to 3 SMO: DC
उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा न करने के मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मथाना के एसएमओ, पिहोवा की एसएमओ, झांसा के एसएमओ और मोहन नगर के एमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला कुरुक्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी  पढ़ाओ अभियान, पीएनडीटी एक्ट को लेकर एसएमओ को नियमित रूप से मीटिंग लेने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सीएमओ को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मानकों के अनुसार ऑपरेटर न मिलने पर सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त  बुधवार देर शाम लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की पिछले तीन माह की समीक्षा के लिए हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी एसएमओ से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर पीएचसी, सीएचसी और गांव स्तर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की मीटिंग लेने के निर्देश दिए। इस दौरान मथाना के एसएमओ, पिहोवा की एसएमओ और शाहबाद और झांसा के एसएमओ को पीएचसी स्तर पर अधिकारियों की बैठक न लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने मोहननगर क्षेत्र के एमओ की पेंटा वेलेंट के इंजेक्शन की प्रगति रिपोर्ट पर अंसतोष व्यक्त किया। सीएमओ को इस मेडिकल अधिकारी को भी कारण  बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इस बैठक का संचालन कार्यवाहक सीएमओ डॉ. केके शर्मा ने किया।

इस मौके पर नगराधीश डॉ. पूजा भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. मधु शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed