फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash, jewelery and goods stolen from home

Kurukshetra News: घर से नकदी, जेवर और सामान चोरी

Fri, 07 Jun 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery and goods stolen from home
कुरुक्षेत्र। बारवा गांव से चोर एक घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार घूमने के लिए पंजाब गया हुआ था। लौटा तो चोरी की वारदात का पता चला, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बारवा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने थाना केयूके को शिकायत में बताया कि चार जून को सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर से अमृतसर घूमने गए थे। जल्दबाजी में वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। रात करीब नौ बजे उसने अपने नंबर पर कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद था। उसके बाद वे चार-पांच जून की रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे तो सभी कमरे के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से उसका मोबाइल, लैपटॉप, जेवर जोड़ी चेन, दो जोड़ी चुगटी, सोने के दो ओम, एक सोने का लॉकेट, चांदी के तीन कड़े, नथली दो जोड़ी सोने की, कोका दो जोड़ी और एक गोशाला के लिए रखा गुल्लक चोरी हो गया था। गुल्लक में करीब पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed