फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash and jewelry stolen from woman's purse

Kurukshetra News: महिला के पर्स से नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from woman's purse
अंबाला। आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार हो रही महिला के पर्स से अज्ञात ने नकदी सहित सामान चोरी कर लिया। जीआरपी ने करनाल निवासी निर्जला गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। निर्जला गुप्ता ने बताया कि वो ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली में जाने के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर आई थी। ट्रेन में सवार होते समय काफी भीड़ थी और इसी भीड़ क फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात ने पर्स से कान की बालियां, मंगलसूत्र व नकदी चोरी कर ली। संवाद
विज्ञापन





टीटीई का बैग झपटकर भागा युवक
अंबाला। ट्रेनों में तैनात टीटीई को ही झपटमार निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले से संबंधित एफआईआर अंबाला जीआरपी थाने में दर्ज हुई है। दिल्ली मंडल में तैनात वरिष्ठ टिकट निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि 14 जुलाई को उसकी ड्यूटी ट्रेन नंबर 18370 में थी। यात्रियों की टिकट चैक करते हुए जब वह स्लीपर कोच नंबर एस-5 में पहुंचा तो गेट के पास खड़े एक युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। बैग में टिकटों की जांच करने वाली हैंड हेल्ड मशीन, टिकट काटने की पर्ची से संबंधित रसीद बुक, नकदी व अन्य सामान था। संवाद
विज्ञापन



सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

अंबाला। सड़क दुर्घटना में बब्याल निवासी बुजुर्ग रामकरण की मौत हो गई। बेटे अशोक कुमार की शिकायत पर पंजोखरा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकरण गांव बसौली में क्लीनिक चलाते थे। 26 जुलाई को उसके पिता एक्टिवा पर बब्याल से तसिंबली से होते हुए बसौली गांव में अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। इस दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, उन्हें अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएम अस्पताल भेज दिया, वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed