{"_id":"65d7aaf44a1607f392007414","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-home-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-114055-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी
Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। चोरों ने नंद काॅलोनी के एक घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव भट्ट माजरा वासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उसके रिश्तेदार नंद कॉलाेनी निवासी प्रीतम सिंह घर का ताला लगाकर परिवार सहित अपने बेटे लवप्रीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे। सुबह उसके पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि घर और कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब दो लाख रुपये और लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।