फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered on six for assault and threatening to kill

Kurukshetra News: मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered on six for assault and threatening to kill
इस्माईलाबाद। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुमित कुमार वासी कैंथला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई गांव धनीराम पुरा में पढ़ाई करता है। वह 19 मार्च को शाम के समय नहर की पुलिया पर सैर कर रहा था। उसी समय बाइक पर सवार कुछ व्यक्ति आए और बाइक उसके पास से निकालते वक्त उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर करने पर उसका चाचा जसवीर व गुरमेल मौके पर पहुंचे और उसे उनके कब्जे से छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर सतीश कुमार, पंकज, कुलविंद्र, आकाशदीप, युवराज, संजीव कुमार निवासी मलिकपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed